NEET Exam 2026 Cancel : भारत सरकार की मंजूरी से राष्ट्रीय पात्रता एजेंसी NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और अलग से अधिसूचित तिथियों पर परीक्षा को पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द की गई है। जानकारी मिल रही है कि पेपर लीक होने के मामले की जांच सीबीआई करेगी।
क्यों रद्द हुई परीक्षा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान से इस परीक्षा के पेपर लीक जैसे गंभीर आरोप लगे थे। दावा किया गया कि परीक्षा से पहले जारी 125 अनुमानित (guess) प्रश्न हूबहू असली पेपर से मैच कर रहे थे। इस मामले ने पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश पैदा कर दिया था, जिसके बाद NTA को परीक्षा रद्द करने का फैसला करना पड़ा।
छात्रों के लिए जरूरी जानकारी
NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं:
- नई परीक्षा: 3 मई वाली परीक्षा रद्द। नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन: छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।
- फीस: कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। पहले जमा की गई फीस वैध रहेगी।
- एडमिट कार्ड: नई परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
- परीक्षा केंद्र: पहले चुने गए केंद्र ही मान्य रहेंगे।
- जांच: पूरे मामले की जांच अब CBI करेगी।









