नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां ढेर, मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नितेश को गोली लगने की खबर

May 27, 2025 6:44 PM
Naxalite encounter in Jharkhand

पलामू। (Naxalite encounter in Jharkhand) झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया गया।

इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है। इस मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली नितेश यादव को भी गोली लगने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक रीशमा रमेशन के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां और उसका दस्ता इलाके में सक्रिय है। इसके आधार पर झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने हुसैनाबाद के जंगली क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। घंटों चली इस मुठभेड़ में तुलसी भुइयां मारा गया।

पलामू के डीआईजी वाई.एस. रमेश ने मीडिया को बताया कि मुठभेड़ के बाद तुलसी भुइयां का शव बरामद किया गया। पुलिस को संदेह है कि नितेश यादव, जो एक अन्य इनामी नक्सली है, इस मुठभेड़ में घायल हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now