सुकमा के गोलापल्ली जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

naxal encounter

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना गोलापल्ली क्षेत्र के पहाड़ी जंगल में आज 18 दिसंबर को सुबह से डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन दिन भर रुक-रुक कर फायरिंग के साथ चल रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण स्वयं ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की आशंका है। पुलिस ने आधिकारिक रूप से मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक कोई शव बरामद होने या घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories