छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो महिला माओवादी ढेर, हथियार बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Anti Naxal Operation) हुई। नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है।

मानसून के बावजूद नदी-नालों को पार कर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), कोंडागांव और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवान अबूझमाड़ में ऑपरेशन पर निकले थे। यह ऑपरेशन नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना के आधार पर शुरू किया गया था। बीती शाम से शुरू हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला माओवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक इंसास राइफल, एक .315 हथियार, मेडिकल सामान और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की।

फिलहाल, मुठभेड़ अभी भी जारी है। जवानों के लौटने के बाद और विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल इस ऑपरेशन को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories