नागपुर हिंसा: पीड़ितों को 50,000 रुपये मुआवजा , 48 घंटे में मिलेगी राहत

नागपुर | नागपुर में 17 मार्च की रात भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन ने पीड़ितों को राहत देने का बड़ा कदम उठाया है। उपद्रवियों ने 61 वाहनों को निशाना बनाया, जिसमें 36 कारें और 22 बाइक शामिल हैं। जिला प्रशासन ने ऐलान किया कि पूरी तरह नष्ट वाहनों के मालिकों को 50,000 रुपये और आंशिक क्षति वाले वाहनों के लिए 10,000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। यह राशि 48 घंटे के भीतर पीड़ितों तक पहुँचाने का वादा किया गया है।

हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस ने 378 अश्रु गैस गोले दागे और अब तक 91 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज, 21 मार्च को जुमे की नमाज़ के लिए कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी गई है, लेकिन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। NIA और ATS भी जाँच के लिए नागपुर पहुँच रही हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now