पेट्रोल पंप में कर्मचारी की हत्या करने वाले दोनों बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Murder in Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे मंदिर हसौद इलाके में लूट की नियत से आए बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या कर दी है। नया रायपुर से लगे मंदिर हसौद इलाके में उमरिया के पेट्रोल पंप में यह वारदात हुई है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार देर रात कुछ युवक पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने लूटपाट की घटना को अंदाम दिया है। इस दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी की हत्या कर दी है। उन्होंने दो पेट्रोलपंप कर्मियों पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला किया था, जिसमें से एक की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी है। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि उमरिया के पेट्रोल पंप में बाइक सवार 2 लोग पेट्रोल भरवाने गये थे। पेट्रोल भरवाने के दौरान दोनों व्यक्ति पेट्रोल पंप कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से चिल्हर की बात को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान कर्मचारी अनिल गायकवाड़ के हाथ में रखें रूपये को देखकर दोनों बदमाशों ने चाकू से हमला कर नगदी रकम लूट लिए। इस दौरान पेट्रोल पंप का दूसरा कर्मचारी योगेश मिरी भाग कर आया। इस दौरान उसने दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने योगेश मिरी पर चाकू से हमला कर दिया। उसे गंभीर चोट आई और फौरन अस्पताल ले जाया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। पेट्रोल पंप में लगे कैमरे से दोनों की पहचान हो गई। दोनों की पहचान अभनपुर के रहने वाले समीर टंडन और कुनाल तिवारी के तौर पर हुई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories