मुख्तार अंसारी के निशानेबाज बेटे को कोर्ट से बड़ी राहत

June 10, 2025 2:28 PM

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

जिस मामले में अंतराष्ट्रीय निशानेबाज और दिवंगत माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अपनी विधायकी गंवानी पड़ी थी, उस मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है।

सोमवार को हेट स्पीच मामले में सेशन कोर्ट ने उनकी सजा के खिलाफ की गई अपील मंजूर कर ली है। अब मंगलवार को अदालत मामले पर सुनवाई करेगी। अब्बास एक वक्त स्किट शूटिंग के चैम्पियन थे और ओलंपिक खेलने का सपना देखा करते थे।

दो साल की मिली थी सजा

महत्वपूर्ण है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 31 मई को अब्बास अंसारी को हेट स्पीच के मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। इसके अगले ही दिन अब्बास की विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी।

क्या था पूरा मामला

दरअसल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी पर हेट स्पीच का आरोप था।अब्बास ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव बाद सरकार बनने पर अधिकारियों की तबादला तब तक नहीं होगा, जब तक हिसाब पूरा नहीं हो जाता है। इस बयान को अधिकारियों को धमकी माना गया और अब्बास अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now