दुबई रवाना हुए मंत्री गुरु खुशवंत, यात्रा को लेकर उठे सवालों के बीच मुख्यसचिव ने कहा – ‘निजी यात्रा, मुख्यमंत्री से ली गई है अनुमति’

FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहब (Guru Khushwant) दुबई विदेश यात्रा पर मंगलवार सुबह रवाना हो गए हैं। मंत्री की इस यात्रा की लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। सोशल मीडिया में इस यात्रा को लेकर चर्चा हो रही थी।

इन सवालों के बीच प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने द लेंस को बताया कि यह मंत्री गुरु खुशवंत की यह निजी प्रयोजन से यात्रा है। मुख्यमंत्री जी से अनुमति ली गई है। इसके लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति आवश्यक नहीं है।

मंत्री गुरु खुशवंत अपने परिवार और एक सहायक के साथ दुबई निजी यात्रा पर गए हैं।

जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मंत्री को 26 जनवरी 2026 को हैदराबाद पहुंचना था और स्टेट गेस्ट के नाते उन्हें हरित प्लाजा में रुकना था। लेकिन, सोशल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि मंत्री वहां नहीं रुके। प्रोटोकॉल में लगे अधिकारियों से जानकारी मिली कि वे 27 जनवरी की सुबह 7 बजे हैदराबाद से दुबई के लिए रवाना हो गए।

इन्हीं चर्चाओं के बीच मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र निराला ने द लेंस से बातचीत में स्पष्ट किया है कि मंत्री जी की दुबई यात्रा पूरी तरह निजी है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति ली है। इस दौरे के लिए उन्होंने सभी जरूरी क्लियरेंस भी लिया है। यात्रा में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है।

पीआरओ ने बताया कि मंत्री के साथ उनका परिवार और ओएसडी सुशांत राय साथ हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षक भर्ती से जुड़ा फर्जी विज्ञापन वायरल, परीक्षा नियंत्रक ने दर्ज कराई शिकायत

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories