शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले का हिस्सा गिरा, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल

Shivrinarayan

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण (Shivrinarayan) में आयोजित प्रसिद्ध मेले के दौरान मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगे आकाश झूले (जायंट व्हील) का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि झूला संचालन के दौरान अचानक उसका एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से दो युवतियां बुरी तरह घायल हो गईं। दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए कार्यक्रम बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और झूले को बंद करवा दिया गया।

प्रशासन द्वारा झूला संचालकों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : रायपुर पुलिस का ऐसा कारनामा… जिस महिला का मकान जला, उसी के खिलाफ कर दी FIR

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories