25 दिनों में कमर्शियल LPG Cylinder के दाम 2 बार बढ़े,194 से 218 रुपये तक हुआ महंगा

April 1, 2026 2:11 PM

LPG Cylinder Price Hike: केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य कारोबारियों पर पड़ेगा। तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 194 से 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। घरेलू (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों में नई कीमतें (19 किलो कमर्शियल सिलेंडर)
दिल्ली: 2,078.50 रुपये (पहले 1,884.50 रुपये)
कोलकाता: 2,208 रुपये
मुंबई: 2,031 रुपये
चेन्नई: 2,246.50 रुपये
पटना: 2,365 रुपये
जयपुर: 2,031 रुपये

इस बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट जैसे कारोबारों का खर्च बढ़ेगा जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

पहले भी हुई थी बढ़ोतरी

इससे पहले 7 मार्च 2026 को भी कीमतों में बदलाव हुआ था। उस समय घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर करीब 114.50 रुपये महंगा हुआ था। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत तब 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई थी। इस साल अप्रैल 2025 में भी घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे। यानी पिछले एक साल में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है।

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसी का असर भारत में एलपीजी की कीमतों पर पड़ा है।

घरेलू उपयोगकर्ताओं पर इस बार सीधा असर नहीं पड़ा है, क्योंकि घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाना, होटल में खाना या कैटरिंग सर्विस महंगी हो सकती है छोटे रेस्टोरेंट और ढाबे वाले कारोबारी इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे हालांकि सरकार ने पहले भी कहा है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता आधिकारिक ऐप या तेल कंपनियों की वेबसाइट से नवीनतम दरें चेक कर सकते हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now