शराब घोटाला मामले में EOW का छापा, पूर्व मंत्री कवासी से जुड़े लोगों के 13 ठिकानों पर दबिश

liquor scam case:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ACB EOW ने प्रदेश में शनिवार तड़के 13 जगहों पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री कवासी लखमा से जुड़े लोगों के घरों पर छापा मारा गया है। प्रदेश के सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, अंबिकापुर और रायपुर में EOW की टीम पहुंची है। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों को खंगाल रहें हैं।

बहुचर्चित शराब घोटाला में रायपुर में देवेंद्र नगर में जी नागेश्वर राव और संतोषी नगर में कमलेश्वर नहाटा के घर EOW की टीम ने दबिश दी है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजकुमार तामो के घर एंटी कराप्शन ब्यूरो की टीम पहुंची है। राजकुमार तामो पूर्व मंत्री क़वासी लाखमा के बड़े करीबी माने जाते है।

शाम 6 बजे टीम जांच के बाद अधिकांश जगह से निकल गई। रायपुर में एक ठेकेदार के घर की तलाशी के दौरान 19 लाख रूपए नगद और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now