तेज़ प्रताप यादव ने माता पिता को बताया भगवान से बढ़कर लेकिन एक नेता को बताया जयचंद

नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव LALU YADAV के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर की गई अपनी एक पोस्ट को लेकर पुनः सुर्खियों में है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाया है। साथ ही उन्होंने पार्टी के एक नेता को जयचंद बताकर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

क्या है तेज प्रताप का सन्देश


तेज प्रताप यादव ने अपनी X पोस्ट में लिखा कि मेरे प्यारे मम्मी पापा…. मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। तेज प्रताप ने आगे लिखा कि पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे। गौरतलब है कि पिछले दिनों तेज प्रताप के सोशल मीडिया हैंडल से अनुष्का यादव नाम की युवती के साथ वायरल हुई निजी तस्वीरों के बाद लालू परिवार ने उनसे सम्बन्ध विच्छेद कर लिया था और उन्हें पार्टी से पांच साल के लिए निकाल दिया गया था।


कौन है जयचंद

अब जबकि इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं बिहार में लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव की वजह से सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। बड़ा सवाल यह है कि तेज प्रताप यादव की नजर में राजद का ‘जयचंद’ कौन है? सूत्रों की माने तो तेज प्रताप का इशारा तेजस्वी यादव के निजी सचिव संजय यादव की ओर है जो हरियाणा के रहने वाले हैं। तेजस्वी यादव कई मौके पर इनपर निशाना साधते रहे हैं। संजय के साथ लेज प्रताप के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं।

प्रेम संबंधों के कारण चर्चा में तेज प्रताप


दरअसल, तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद लगातार चर्चा में रहे हैं। वह अनुष्का यादव के साथ प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में तब आए जब वह मालदीव की यात्रा पर थे। उन्होंने बताया था कि वे अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिश्ते में हैं। इसके बाद बिहार में खलबली मच गई थी। इसी प्रेम प्रसंग को लेकर लालू परिवार बेहद नाराज हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories