छत्तीसगढ़ में एचडीएफसी बैंक में सट्टे के लाखों रुपए, पांच सालों तक बैंक मैनेजर ने किया फर्जीवाड़ा

रायपुर। रायपुर पुलिस ने एचडीएफसी बैंक में सट्टे की रकम बैंक अकाउंट में जमा करने वाले मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर 2020 से 2025 तक पांच सालों में करीब 82 लाख 83 हजार रुपए की रकम जमा कराई थी। इसके बाद से ही बैंक मैनेजर फरार हो गया था। वर्तमान बैंक मैनेजर की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने बैंक मैनेजर नितिन देवांगन को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है।

फर्जी खाते खुलवाकर लाखों का ट्रांजेक्शन

रायपुर के देवेन्द्रनगर एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में बैंक मैनेजर नितिन देवांगन बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मैनेजर ने बैंक में फर्जी खाते खुलवाकर ऑनलाइन सट्टा से हुई कमाई की रकम को जमा किया गया था। 2020 से लेकर 2025 तक आरोपी बैंक मैनेजर से सट्टे की रकम को अलग– अलग फर्जी खातों में जमा किया था।

थाने में फर्जीवाड़ा की शिकायत हुई थी दर्ज


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान बैंक मैनेजर ने नितिन देवांगन के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी करने और फर्जी अकाउंट खोलने की शिकायत दर्ज कराई थी। नए बैंक मैनेजर के पदस्थ होने के पहले ही नितिन देवांगन फरार हो गया था। ऑडिट जमा की गई रकम का हिसाब नहीं मिलने पर अकाउंट्स की जानकारी निकाली गई, जिससे फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। पुलिस ने नितिन देवांगन को जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories