खरगे बोले – देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात, सीजेआई से हाथ जोड़कर करेंगे गुजारिश

लेंस न्यूज़ । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे और राहुल गांधी सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिलेंगे। मुलाकात शाम 4 से 5 बजे के बीच तय है। खरगे ने बताया कि दोनों ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। वे देश के मौजूदा हालात से अवगत कराएंगे।

खरगे ने साफ कहा कि वे कोई मांग नहीं रखेंगे। सिर्फ हाथ जोड़कर अपनी बात बताएंगे और अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका तरीका पूरी तरह विनम्र रहेगा। मुलाकात का मकसद मुख्य न्यायाधीश को स्थिति बताना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में अव्यवस्था और अघोषित आपातकाल जैसे हालात उन्हीं की वजह से पैदा हो रहे हैं। खरगे ने कल करीब 32 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी बड़ी तादाद में बल तैनात करना सरकार के डर को दिखाता है। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories