खरगे ने मांगा पीएम के विदेश दौरे का हिसाब : अमेरिकी यात्रा सबसे महंगी, खर्च हुए 22 करोड़

March 21, 2025 8:08 PM
  • प्रधानमंत्री की 38 विदेश यात्राओं पर लगभग 258 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने जानकारी दी कि मई 2022 से दिसंबर 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 38 विदेश यात्राओं पर लगभग 258 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन यात्राओं में सबसे महंगी यात्रा जून 2023 में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा थी, जिस पर 22 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए।

विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यात्रा-वार आंकड़े साझा किए। उच्च सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से पूछा था कि पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर भारतीय दूतावासों द्वारा कुल कितना खर्च किया गया है। खरगे ने पीएम के दौरे पर होटल व्यवस्था, सामुदायिक स्वागत, परिवहन व्यवस्था और अन्य विविध व्यय जैसे प्रमुख मदों के अंतर्गत किए गए यात्रा-वार खर्चे की जानकारी मांगी थी।

सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार :

  • जून 2023 में अमेरिका यात्रा: ₹22.89 करोड़
  • सितंबर 2024 में अमेरिका यात्रा : ₹15.33 करोड़
  • मई 2023 में जापान यात्रा : ₹17.19 करोड़
  • मई 2022 में नेपाल यात्रा : ₹0.80 करोड़

सके अलावा, मंत्री ने 2014 से पहले की सरकार के दौरान प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च के कुछ आंकड़े भी प्रस्तुत किए

  • अमेरिका (2011) : ₹10.74 करोड़
  • रूस (2013) : ₹9.95 करोड़
  • फ्रांस (2011) : ₹8.33 करोड़
  • जर्मनी (2013) : ₹6.02 करोड़

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ये आंकड़े मुद्रास्फीति या मुद्रा विनिमय दरों में हुए बदलावों के बिना वास्तविक खर्च को दर्शाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now