पुलिस को धमकी देने के मामले में करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत गिरफ्तार

November 19, 2025 7:33 PM

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ( Karni Sena National President Dr Raj Shekhawat) को आज रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर और कथित सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका जुलूस निकाला था जिसका वीडियो वायरल होने पर शेखावत भड़क उठे थे। उन्होंने फेसबुक लाइव में पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी थी कि ‘अगर गलत किया तो SP और TI के घर में घुसकर प्रदर्शन करेंगे।’ इसी बयान के आधार पर मौदहापारा थाने में उनके खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कर्मचारी को डराने की धाराओं में FIR दर्ज हुई।

आज दोपहर करीब 4 बजे शेखावत खुद सरेंडर करने मौदहापारा थाना पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर थाने तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दो अतिरिक्त SP, एक DSP और 13 थानों के TI मौके पर मौजूद रहे। करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता भी थाने के बाहर जमा हो गए, लेकिन पुलिस ने किसी को अंदर नहीं घुसने नहीं दिया। शेखावत को तुरंत हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया और औपचारिक गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की गई।फिलहाल रायपुर में तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories