Israel US Iran War: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध का आज 16वां दिन है। इस बीच दोनों तरफ से तीव्र हमले जारी हैं, जिससे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इधर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ‘अगर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं, तो उन्हें ढूंढकर मार डालेंगे।’ IRGC ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “अगर यह बच्चों का हत्यारा जिंदा है, तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मार गिराएंगे।”
यह धमकी पुराने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए दी गई है, जो 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमलों में मारे गए थे। IRGC कमांडरों ने ईरानी टीवी पर कहा कि नेतन्याहू को अपनी जान देकर इस अपराध का हिसाब चुकाना होगा।
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए जिसमें नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिखने का दावा किया गया। कुछ लोगों ने इसे AI या डीपफेक बताया और अफवाह फैलाई कि नेतन्याहू मारे गए या जर्मनी भाग गए। लेकिन इजराइल के पीएम कार्यालय ने साफ कहा कि ये सब फेक न्यूज हैं और प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
आखिरी बार नेतन्याहू 12 मार्च को रात 8 बजे नजर आया था प्रेस कांफ्रेंस में। 13 को बेंजामिन नेतन्याहू की आखिरी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस 12 मार्च 2026 को रात 8:15 बजे हुई थी। आज 15 मार्च दोपहर के 12:33 बजे तक, उस प्रेस कॉन्फ्रेंस को हुए लगभग 61 घंटे और 48 मिनट बीत चुके हैं। यह सच है कि उसके बाद से नेतन्याहू सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं।
नीचे की वीडियो क्लिप 13 मार्च की है। वीडियो क्लिप में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट स्काई न्यूज को इंटरव्यू देते देखे जा सकते हैं। अचानक व्हाइट हाउस से ट्रेजरी असिस्टेंट आते हैं और कहते हैं ‘राष्ट्रपति ट्रंप आपको तुरंत बुला रहे हैं।’ इसके बाद स्कॉट सिचुएशन रूम पहुँचते हैं और इंटरव्यू से 100 मिनट तक गायब रहते हैं । गजब यह कि लौटते वक्त उनकी आवाज़ कांप रही थी जिसे आप देख सकते हैं।
नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ठीक हैं: ईरान का दावा
ईरान ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई (अली खामेनेई के बेटे) पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी। ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ और कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 28 फरवरी के हमलों में मुजतबा घायल हो गए, कोमा में चले गए और उनका एक पैर काटना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी उनकी हालत पर सवाल उठाए थे लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। मुजतबा ने पद संभालने के बाद पहला बयान दिया कि ईरान हमले जारी रखेगा और युद्ध में नए मोर्चे खोल सकता है।
इस्फहान में हवाई हमले, धुआं उठता दिखा
ईरान के महत्वपूर्ण शहर इस्फहान में तड़के हुए हवाई हमलों के बाद आसमान में घना काला धुआं देखा गया। इस्फहान में मिसाइल, रक्षा और औद्योगिक ठिकाने हैं इसलिए यह शहर बार-बार निशाने पर आ रहा है। ईरानी मीडिया के अनुसार एक फैक्ट्री पर हमले में 15 लोग मारे गए। इजराइल और अमेरिका इन हमलों को सैन्य लक्ष्यों पर बता रहे हैं।
इजराइल में मिसाइल इंटरसेप्टर की कमी, बड़ा बजट मंजूर
इजराइल ने बताया कि ईरान के लगातार मिसाइल हमलों से उसके एरो-2 और एरो-3 जैसे बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर का स्टॉक बहुत कम हो गया है। हर बार कई इंटरसेप्टर इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं।इस समस्या से निपटने के लिए इजराइली सरकार ने इमरजेंसी में 2.6 अरब शेकेल (करीब 826 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का बजट मंजूर किया है। यह पैसा हथियार, लड़ाकू साधन और जरूरी स्टॉक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होगा, ताकि मल्टी-लेयर एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत रहे।
इजराइली रक्षा मंत्री का बयान
इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा कि तेहरान के साथ युद्ध अब निर्णायक चरण में है। उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान के खर्ग द्वीप (तेल निर्यात केंद्र) पर हमलों की तारीफ की। काट्ज़ बोले ‘ट्रम्प और नेतन्याहू मिलकर ईरान के खिलाफ नेतृत्व कर रहे हैं। यह संघर्ष तब तक चलेगा, जब तक जरूरी होगा।’
यह युद्ध अब वैश्विक ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।









