22 दिनों के युद्ध में ईरान का अब सबसे बड़ा हमला, इजरायल के दिमोना और अरद में 100 से ज्यादा मौतों का दावा

March 22, 2026 3:00 PM

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध में अब बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो बेहद हैरान कर देने वाला है। 22 दिनों के युद्ध में कल का दिन इजरायल पर सबसे ज्यादा भारी पड़ा है। अब ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकानों पर पलटकर  जोरदार हमला किया है।

हमले की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। गजब यह हैं कि इजरायल के इंटरसेप्टर अब मिसाइलों को इंटरसेप्ट नहीं कर पा रहे। यही डियागो गार्सिया में हुआ था।ईरान ने नए और अत्याधुनिक मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है जो अब तक इस युद्ध में नजर नहीं आए थे।

डियागो गार्सिया पर हमले के बाद बाद समूचे यूरोप में  दहशत है। अमेरिका जैसे तैसे युद्ध से बाहर आने का संकेत दे रहा है। इजरायल का कहना है  कि उसके  दक्षिणी शहर दिमोना जहां इजरायल की मुख्य परमाणु सुविधा स्थित है और पास के अराद पर ईरानी मिसाइल हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

ईरान 100 से ज्यादा मौतों की बात कह रहा है। मौत की संख्या पर इजरायल खामोश है। लेकिन स्वतंत्र सूत्रों के अनुसार 100 मौतें हुई हैं। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे नाटकीय घटनाओं में से एक है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने शनिवार के हमलों को ईरान के नतान्ज़ परमाणु संवर्धन परिसर पर दिन में इजरायल के द्वारा किए गए हमले के जवाब के रूप में पेश किया , जो संघर्ष में बदले की कार्रवाई के एक नए चरण का संकेत है, जो अब अपने चौथे सप्ताह में है

इजरायली बचाव दल का कहना है कि यह अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे नाटकीय घटनाओं में से एक है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कल ईरानी राष्ट्रपति पेजकेशियन से बात की है लेकिन बात के कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now