OpenAI Tomoro Collaboration: आप हर रोज ChatGPT या कोई और ai एप्स का इस्तेमाल जरूर करते होंगे, ठीक वैसे ही जैसे आपका बॉस अपनी ईमेल AI से लिखवा रहा है, आपकी माँ AI से ढोकला बनाने की रेसिपी सीख रही है, स्टूडेंट AI से असाइनमेंट पूरा कर रहें है, वकील AI से केस की धाराएं पूछ रहें हैं तो फिटनेस फ्रीक AI से अपने खाने की कैलोरी पता कर रहें हैं. यानी कि AI अब हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में पूरी तरह घुस चुका है ।
लेकिन रुकिए अब AI का सबसे पावरफुल फेज शुरू हो गया है,जिसका मतलब अब AI सिर्फ चैटबॉट या इमेज बनाने तक नहीं बल्कि कंपनियों के असली बिजनेस को चलाने जा रहा है और ये बदलाव लाखों भारतीय इंजीनियर्स, IT प्रोफेशनल्स और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की नौकरियों पर सीधा हमला करने वाला है। बड़ी-बड़ी कंपनियों की टीम्स को ऑटोमेट करने जा रहा है .
अगर आप इंजीनियरिंग स्टूडेंट हैं, IT में नौकरी करते हैं या अमेरिका या किसी और कंट्री में जाकर सॉफ्टवेयर कुली बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये रिपोर्ट आपके लिए है, देखें इस वीडियो में Open AI का नया Plan और IT field में Job Crisis का सच











