15 दिनों में ईरान में दूसरी बार भूकंप, परमाणु हमले के डर से बाहर निकले लोग

Iran

नई दिल्ली।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, दक्षिणी ईरान (Iran) के फार्स प्रांत में खोंज के पास 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले 15 दिनों में आया यह दूसरा भूकंप था। आज आए भूकंप को परमाणु हमला समझ लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

आज आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यह लगभग 6:54 जीएमटी पर आया, जो ईरान के स्थानीय समयानुसार लगभग 10:24 पूर्वाह्न था। भूकंप का केंद्र गेराश से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में, एक मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र में स्थित था।

इसके पहले 19 फरवरी को जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र जीएफजेड के सुबह 7.13 बजे दक्षिणी ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।भूकंप की तीव्रता 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई, जिसका केंद्र 27.36 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 52.60 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now