खेल डेस्क। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC अंडर-19 विश्व कप ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता बना।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी की सबसे बड़ी खासियत रही युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी। वैभव ने 80 गेंद में 175 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दबाव में बिखर गई और 311 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मैच पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखा। वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी इस पारी को अंडर-19 विश्व कप फाइनल की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक माना जा रहा है।










