भारत : बड़े विमान हादसों पर एक नजर

June 13, 2025 9:39 AM
Major plane accidents

लेंस डेस्क। अहमदाबाद में 12 जून को लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही विमान क्रैश हो गया। विमान में 254 लोग सवार थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे। हम आपको भारत से जुड़े विमान हादसों की रिपोर्ट दे रहे हैं, जिसमें कब-कब हादसे हुए और कितने लोगों की इसमें जान गई।

दिल्ली (31 मई 1973)

दिल्ली के पास हुए एक विमान हादसे में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र मोहन कुमारमंगलम एक विमान हादसे में मारे गए। इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 440 ने मद्रास (अब चेन्नई) से उड़ान भरी थी और दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें कुमारमंगलम सहित 48 यात्रियों की मौत हो गई थी। यह हादसा इतना भीषण था कि कुमारमंगलम की पहचान उनके पारकर पेन और हियरिंग एड से की गई थी।

दिल्ली (23 जून 1980)

दिल्ली में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी एक छोटे विमान (पिट्स S-2A) उड़ाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में संजय गांधी और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

आयरलैंड (23 जून 1985)

एयर इंडिया की फ्लाइट 182 (कनिष्क) मॉन्ट्रियल से लंदन जाते समय आयरलैंड तट के पास समुद्र में बम विस्फोट के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सभी 329 यात्रियों और चालक दल की मौत हो गई। इसे खालिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था।

चरखी दादरी, हरियाणा (12 नवंबर 1996)

यह भारत का सबसे घातक विमान हादसा था। सऊदी अरब एयरलाइंस का बोइंग 747 और कजाकिस्तान एयरलाइंस का इल्यूशिन Il-76 चरखी दादरी के पास हवा में टकरा गए। दोनों विमानों में सवार सभी 349 लोगों की मौत हो गई।

डोंगरगढ़, तत्कालीन मध्य प्रदेश, (2 फरवरी, 1998)

भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को भिलाई नगर से दिल्ली लेकर जा रहा है विमान बीचक्राफ्ट एफ 90 किंग एयर डोंगरगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोग मारे गए।

पटना, बिहार (17 जुलाई 2000)

एलायंस एयर का बोइंग 737-200 पटना में लैंडिंग से पहले एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 60 लोगों की मौत (55 यात्री और 5 जमीन पर), कई घायल।

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश (30 सितंबर 2001)

कानपुर जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का निजी विमान खराब मौसम के कारण मैनपुरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।

मंगलौर, कर्नाटक (22 मई 2010)

कर्नाटक के मंगलौर में एयर इंडिय का बोइंग 737-800 दुबई से मंगलौर लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया और खाई में गिरकर जल गया। इस हादसे में 158 लोगों की मौत हो गई थी और 8 लोग बच गए।

कोझीकोड, केरल (7 अगस्त 2020)

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737-800, जो दुबई से आ रहा था, लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और खाई में गिर गया। यह विमान वंदे भारत मिशन का हिस्सा था। इस हादसे में दोनों पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भारी बारिश के कारण हुआ था। जांच में खराब मौसम और पायलट की त्रुटि की ओर इशारा किया गया था।

अहमदाबाद, गुजरात (12 जून 2025)

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now