खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में 2025-26 के लिए प्रवेश शुरू, ऐसे करें आवेदन

June 7, 2025 2:03 PM
IKSV ADMISSION

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बसा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (IKSV ADMISSION) न केवल भारत बल्कि एशिया का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जो नृत्य, संगीत, और ललित कला को समर्पित है। अगर आपका जुनून कला, संगीत, या थिएटर में है तो यह खबर आपके लिए है । शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 16 जून 2025 तक आप आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास

1956 में स्थापित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के तत्कालीन राजा बिरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी ने अपनी बेटी इंदिरा देवी की स्मृति में इसकी नींव रखी। इंदिरा देवी को संगीत से गहरा लगाव था,और उनके नाम पर बना यह विश्वविद्यालय आज कला और संगीत का तीर्थस्थल माना जाता है। यह एशिया का पहला संगीत विश्वविद्यालय है और 21.57 एकड़ के विशाल कैंपस में 2,128 से अधिक छात्रों को कला की शिक्षा देता है। यहाँ की लाइब्रेरी में 45,000 से ज्यादा किताबें, 35+ जर्नल्स और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड्स का खजाना है। तीन शानदार ऑडिटोरियम – दरबार हॉल, रानी पद्मावती देवी ऑडिटोरियम और राजा बिरेंद्र बहादुर सिंह जी हॉल कला के प्रदर्शन के लिए माहौल को और जीवंत बनाते हैं।

क्यों है IKSV खास?

यहाँ हिंदुस्तानी गायन, वायलिन, सितार, सरोद, तबला, कत्थक, भरतनाट्यम, ओडिसी, लोक संगीत, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, और टेक्सटाइल डिज़ाइन जैसे कोर्सेज में डिप्लोमा, डिग्री, और यहाँ तक कि पीएच.डी. और डी.लिट् करने का मौका मिलता है। अनुभवी शिक्षकों और प्राकृतिक वातावरण में तुम्हारी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है । विदेशी छात्र भी बढ़-चढ़कर यहाँ आवेदन करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में यूथ फेस्टिवल में विश्वविद्यालय ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती और 17 इवेंट्स में अपनी जगह बनाई।

प्रवेश प्रक्रिया: कैसे करें आवेदन?

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।

आवेदन की अंतिम तारीख: 16 जून 2025 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.iksv.ac.in पर जाकर पंजीयन करें।

पहली परीक्षा: 24 से 27 जून 2025, परिणाम 30 जून तक।
दूसरी परीक्षा: 22 से 24 जुलाई 2025, चयन सूची 25 जुलाई को।

पात्रता:

यूजी कोर्सेज: 12वीं पास (प्रासंगिक विषयों में)।
पीजी कोर्सेज: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
अभिरुचि परीक्षा में तुकला और कौशल का मूल्यांकन होगा।

हेल्पलाइन: किसी भी सवाल के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें – 7820234232, 9301342604, 9009312090, 9589258582, 6260615214।
खास बात: विदेशी/एनआरआई छात्रों के लिए 10% सीटें आरक्षित हैं और ICCR स्कॉलरशिप होल्डर्स को अभिरुचि परीक्षा से छूट मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories