नए मुख्य सचिव के आते ही जनसंपर्क सचिव बदला, रेणु पिल्ले माशिमं और सुब्रत साहू राजस्व मंडल के अध्यक्ष

IAS

रायपुर। 1994 बैच के आईएएस विकास शील के मुख्य सचिव बनते ही मंत्रालय से दो वरिष्ठ आईएएस रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू बाहर हो गए हैं। 1991 बैच की रेणु पिल्ले को व्यापमं और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 1992 बैच के सुब्रत साहू को राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है।

14 आईएएस को नई जिम्मेदारी मिली है। सबसे हैरान करने वाला फैसला जनसंपर्क सचिव को लेकर हुआ है। नए मुख्य सचिव के आते ही जनसंपर्क सचिव भी बदल दिया गया है। अब रोहित यादव जनसंपर्क सचिव होंगे। पहले यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद संभाल रहे थे।

देखें सूची

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now