नक्सल ऑपरेशंस में शामिल अधिकारियों से मिले गृहमंत्री अमित शाह, X पर लिखे- अभियान में शामिल जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हूं

June 8, 2025 2:00 AM
Amit Shah

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में शामिल अधिकारियों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। लगातार जवानों को मिल रही सफलताओं के लिए उन्होंने अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा मौजूद रहे। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि नक्सल अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट एक वीडियो के साथ लिखा है कि हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्स पर लिखा कि नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने मुलाकात कर उन्हें इन ऐतिहासिक अभियानों की अभूतपूर्व सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि इन अभियानों को अपने साहस और पराक्रम से सफल बनाने वाले वीर जवानों से मिलने की उन्हें बेहद इच्छा है, और वह शीघ्र ही छत्तीसगढ़ आकर इन जांबाजों से भेंट करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now