छत्तीसगढ़ में आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सीएम साय ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

Health Department Meeting

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department Meeting) की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो और उन्हें अपने घर के आस-पास ही अच्छा इलाज मिले।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 3 मई शनिवार को रायपुर सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गंभीर रूप से फैलने वाली बिमारियों पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एनीमिया,  मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से काम किया जाए। आमजनों के इलाज में कोई कमी नहीं आएगी और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के खाली पदों को भी शीघ्र ही पीएससी और व्यापम के द्वारा भरा जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बेहतर काम कर रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में उपचार सफलता की दर 90 फीसदी है जबकि इस दौरान शत प्रतिशत टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में मार्च 2025 तक टीकाकरण का 94 फीसदी लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories