हवाई किराया बढ़ने से हज यात्रा महंगी, यात्रियों को 10 हजार रुपए और देने होंगे, रवाना हो चुके यात्रियों से भी 10 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए

लेंस डेस्क। हज यात्रा (Hajj Yatra) पर जा चुके और जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हवाई किराए में बढ़ोतरी के चलते हज कमेटी ने चयनित यात्रियों से 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त जमा कराने का फैसला किया है।

खास बात यह है कि जो यात्री पहले ही हज यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं, उन्हें भी हज कमेटी की ओर से मैसेज भेजकर अतिरिक्त राशि जमा करने को कहा गया है।

हज कमेटी द्वारा भेजे गए संदेश में कहा गया है कि एयरफेयर बढ़ने के कारण यात्रा खर्च में इजाफा हुआ है, इसलिए सभी यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इससे उन यात्रियों में चिंता बढ़ गई है, जो पहले ही यात्रा पर निकल चुके हैं।

यात्रियों और उनके परिजनों का कहना है कि यात्रा शुरू होने के बाद अचानक अतिरिक्त राशि की मांग करना परेशानी बढ़ाने वाला फैसला है। वहीं, हज कमेटी ने सभी यात्रियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द भुगतान करने की अपील की है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक हज कमेटी कार्यालय या अधिकृत माध्यमों से संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now