गुजरात के गांधीधाम में पड़ोसी विवाद ने ली जान, डीजल डालकर जिंदा जलाया, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

GUJRAT NEWS: गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम में एक छोटे से विवाद ने बेहद खौफनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने 50 साल के करसनभाई (कर्सन माहेश्वरी) पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस क्रूर घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला आरोपी अभी फरार है।

घटना 25 जनवरी को गांधीधाम के रोटरी नगर इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, करसनभाई और उनके पड़ोसियों के बीच घर के बाहर बैठने की जगह को लेकर छोटी-मोटी कहासुनी हुई। बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई। आरोपियों ने पहले करसनभाई को पकड़कर मारपीट की।फिर जब करसनभाई अपने घर के बाथरूम में गए, तो आरोपी उनके पीछे पहुंच गए। वहां उन्होंने उनके शरीर पर डीजल डालकर माचिस की तीली से आग लगा दी। पूरा शरीर जलने से करसनभाई बुरी तरह झुलस गए।परिजनों ने उन्हें तुरंत भुज के जीके जनरल अस्पताल पहुंचाया। रात में पुलिस की मौजूदगी में करसनभाई ने अपना बयान दर्ज कराया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांधीधाम बी डिवीजन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस इंस्पेक्टर एसवी गोजिया की टीम ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य महिला आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now