सोना-चांदी के दाम आज गिरे, MCX पर सोना 1,57,000 के करीब, चांदी 2.60 लाख से नीचे

Gold Silver price: 12 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी का भाव 5,835 रुपये कम होकर 2,60,614 रुपये पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 2,66,449 रुपये था। इसी तरह, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,175 रुपये गिरकर 1,56,147 रुपये हो गया है, जो कल 1,57,322 रुपये था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी में करीब 1% की गिरावट दर्ज हुई, जहां सोना 1,57,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,60,685 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है।यह गिरावट वैश्विक बाजारों से प्रभावित है, जहां कॉमेक्स पर सोना $5,081.50 प्रति औंस और चांदी $82.515 प्रति औंस पर खुली।

जनवरी के अंत में सोने ने 1,76,121 रुपये और चांदी ने 3,85,933 रुपये का ऑल-टाइम हाई बनाया था। उसके बाद से कीमतों में बड़ा सुधार आया है, जिससे चांदी अभी भी अपने पीक से करीब 1.59 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है। फिलहाल कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैश्विक अनिश्चितताएं, मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली के कारण यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लंबे समय में सोने में तेजी की उम्मीद है लेकिन फिलहाल निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now