पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बीमार, हैदराबाद में चल रहा इलाज

Mohammad Akbar

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद अकबर को पेट में तकलीफ के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था । बाद में स्थानीय डॉक्टरों की ही सलाह पर बेहतर उपचार के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया। उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है और सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

परिजनों ने बताया कि फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।

कवर्धा के पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now