छत्तीसगढ़ के इस पूर्व विधायक पर दुष्कर्म की FIR, BJP नेत्री ने कराई रिपोर्ट

February 23, 2026 3:28 PM
GANG RAPE

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक कोमल जंघेल पर दुष्कर्म (Rape Case) का गंभीर आरोप लगा है। भाजपा की ही एक महिला नेत्री ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए छुईखदान थाने में रिपोर्ट लिखवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला नेत्री ने थाने पहुंचकर पूर्व विधायक पर शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से अपनी पहचान गोपनीय रखने का आग्रह किया है। महिला ने आशंका जताई है कि पहचान उजागर होने पर उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बयान दर्ज करने और साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई जारी है।

हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर केस दर्ज होने और जांच शुरू होने की पुष्टि की गई है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now