छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग, बेटे की मौत, एक घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक स्थानीय कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें उनके एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, तीन अज्ञात हमलावर घर में घुसे और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग की इस घटना में कांग्रेस नेता के एक बेटे को मौके पर ही गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories