शहीद पर्यटकों की गलत सूची वायरल करने पर क्रिश्चन फोरम प्रमुख अरुण पन्नालाल पर एफआईआर

May 1, 2025 12:55 PM
FIR for wrong list viral

रायपुर। कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों की गलत सूची सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई हिंदू संगठनों के विरोध और दबाव के बाद की गई है।

हिंदुवादी संगठनों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहले आजाद चौक थाना का घेराव किया फिर अरुण पन्नालाल के आवास का घेराव कर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर संगठनों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराने की चेतावनी भी दी थी।

इसके बाद आजाद चौक थाना में धार्मिक भावनाएं आहत करने, अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक कंटेंट वायरल करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now