एलन मस्क ने पूछा क्या भारत का असल बॉस अम्बानी है

नई दिल्ली। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क(Elon Musk) ने स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस न मिलने पर पूछा है कि क्या अंबानी भारत का असल बॉस है। एक x यूजर द्वारा ये कहे जाने पर कि जनता को नागरिकों से ज्यादा पूंजीपतियों की चिंता है मस्क ने कहा कि 165 से अधिक देशों में लाइसेंस प्राप्त है और इसने भारत सरकार के हर कानून और आवश्यकता का पालन करने में पांच साल बिताए हैं, फिर भी लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?

एलन ने दावा किया है कि कुछ शक्तिशाली लोग भारत में अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए स्टारलिंक की सैटेलाइट संचार सेवाओं को रोक रहे हैं। मस्क ने ये टिप्पणी एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में की, जिसमें भारत के 11,000 से अधिक गांवों में मोबाइल कवरेज न होने का आरोप लगाया गया था।

मस्क ने एक्स पर लिखा, “दुर्भाग्य से, कुछ शक्तिशाली वर्ग हमें रोक रहे हैं ताकि वे भारतीय लोगों पर अपना एकाधिकारी शिकंजा बनाए रख सकें।””आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं… यह भारत के लोगों के खिलाफ अपराध है!

“DodgeDesigner नाम से चलने वाले एक अकाउंट ने, जो एलन मस्क और उनकी कंपनियों से जुड़ी जानकारी पोस्ट करने के लिए जाना जाता है, आरोप लगाया, “मई 2026 तक भारत के सूचीबद्ध गांवों में से 11,256 गांवों में अभी भी 4G कवरेज नहीं था।”

अकाउंट ने दावा किया कि “भारत को स्टारलिंक की जरूरत है” और देश के ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी की समस्याओं की जानकारी साझा की।स्टारलिंक का भारत संचालनयह घटना मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा यह घोषणा करने के कुछ घंटों बाद सामने आई है कि कंपनी की सैटेलाइट संचार शाखा स्टारलिंक भारत में सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बोलते हुए स्पेसएक्स की स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर ने कहा कि कंपनी ने भारतीय बाजार की सेवा के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा स्थापित करने में निवेश किया है।उन्होंने कहा, “हमने भारतीय सुरक्षा आवश्यकताओं और अन्य नियमों को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए विशेष रूप से अपना स्टारलिंक संचालन तैयार किया है, हर स्तर पर भारत के लिए नियंत्रण स्थापित किए हैं, और भारतीय उपयोगकर्ताओं का डेटा भारत के भीतर ही रखा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने स्टारलिंक समेत तीन कंपनियों को भारत में सैटेलाइट संचार सेवाएं देने के लाइसेंस दिए हैं। हालांकि, सैटकॉम कंपनियों को सेवाएं शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम और सुरक्षा मंजूरी की जरूरत है।ड्रेयर ने कहा, “हमने पहले ही निवेश कर लिया है और यहां मौजूदा ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर बना लिया है—20 गेटवे साइटें, जिनमें सैकड़ों एंटीना हैं—और हम भारत की सेवा के लिए तैयार संचालन स्थापित कर चुके हैं।”

मस्क ने पुराना पॉडकास्ट साझा किया

DodgeDesigner ने मस्क के जीरोधा के संस्थापक नितिन कामथ के साथ पुराने पॉडकास्ट का एक क्लिप पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भारत में स्टारलिंक संचालन शुरू करने की बात की थी।पोस्ट में दावा किया गया, “स्टारलिंक ने भारत में संचालन के लिए आवेदन किए लगभग चार साल हो चुके हैं, और यह अभी भी लॉन्च का इंतजार कर रहा है। सरकार को शेष मंजूरियां जल्द से जल्द देनी चाहिए ताकि स्टारलिंक भारत के दूरदराज और कम सेवा वाले समुदायों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचा सके।”

वीडियो को रीपोस्ट करते हुए मस्क ने लिखा, “भारत में स्टारलिंक उन लोगों के लिए हाई-स्पीड, सस्ती इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराएगा जो मौजूदा कीमतें नहीं चुका सकते या जिनके पास बिल्कुल भी कनेक्शन नहीं है!”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now