त्रिपुरा विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में आयोग के अध्यक्ष पद से हेमंत वर्मा का इस्तीफा

Hemant Verma

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा (Hemant Verma) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमंत वर्मा का कार्यकाल जून 2026 तक बचा हुआ था। 19 सितंबर उनका आखिरी वर्किंग डे होगा। हेमंत वर्मा ने त्रिपुरा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर चयन होने के बाद इस पद से इस्तीफा दिया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय जून 2021 में अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जून 2026 तक उनका कार्यकाल था। इस बीच त्रिपुरा विद्युत नियामक आयोग (टीईआरसी) के अध्यक्ष पद के लिए विज्ञापन निकला था।

जुलाई 2025 में चयन कमेटी ने उनका चयन किया, जिसके बाद त्रिपुरा में आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए तीन महीने का नोटिस दिया था। नोटिस के अनुसार 19 सितंबर उनका आखिरी वर्किंग डे होगा। इसके बाद श्री वर्मा त्रिपुरा जाकर अध्यक्ष पद संभालेंगे।

अभी किसी को प्रभार नहीं सौंपा गया है। इस पद के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित कई नाम चर्चा में हैं। अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। नए चेयरमैन के लिए जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।

2 जुलाई 2025 को त्रिपुरा के राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग, रायपुर के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हेमंत वर्मा को त्रिपुरा विद्युत नियामक आयोग (टीईआरसी) के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। आदेश के मुताबिक नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू थी और अगले आदेश तक लागू रहेगी।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, श्री वर्मा का वेतन, भत्ते और अन्य सेवा शर्तें सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के तहत होंगी। त्रिपुरा विद्युत नियामक आयोग में 22 पद स्वीकृत हैं, जिसके मुकाबले 7 कर्मी काम कर रहे हैं। मौजूदा पदों में अध्यक्ष, सदस्य (कानून), सचिव, एक जूनियर इंजीनियर, एक निम्न श्रेणी लिपिक, एक चालक और ग्रुप डी का एक कर्मचारी कार्यरत है।

यह भी पढ़ें : पब्लिक पावर सेक्टर को बचाने देशभर के इंजीनियरों ने उठाई आवाज, केन्द्र और राज्य सरकारों को दी चेतावनी

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories