रायपुर के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में देर रात नशेड़ी युवकों का हंगामा, देर रात पहुंची पुलिस

June 2, 2025 2:15 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में रविवार रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप हैं कि बॉयज हॉस्टल के युवकों ने खिड़की से बगल के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के साथ नाम लेकर गाली गलौज की। इस हरकत से परेशान होकर गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। देर रात मुजगहन थाना की पुलिस विश्वविद्यालय पहुंची। लेकिन, पुलिस बिना कार्रवाई के वापस भी लौट आई। KTU

पुलिस का कहना है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई करने से रोका गया। प्रशासन के अधिकारी बॉयज हॉस्टल का गेट खुलवाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इस कारण वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार लड़कियो ने इस बात की शिकायत वार्डन, गार्ड, केयरटेकर,रजिस्टर, हॉस्टल प्रभारी को तुरंत दी। लेकिन, उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की है।  इससे 2 दिन पहले भी लड़कियों को देख कर अश्लील हरकते की गई थी और लड़कियों को देखकर कमेंट पास किया गया था। इन सब से परेशान होकर और घबराकर छात्रावास की लड़कियों के द्वारा पुलिस को कॉल किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories