नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि ईरान घुटनों पर है और सौदा करने के लिए बेताब है, लेकिन ‘इसे सार्वजनिक रूप से डर की वजह से नहीं कह पा रहा है।
एक रिपब्लिकन फंडरेजर में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत कर रहा है लेकिन इसे खुलकर स्वीकार करने से डर रहा है। ट्रंप ने कहा ‘वे बातचीत कर रहे हैं, और वे सौदा करना इतना चाहते हैं, लेकिन वे इसे कहने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके अपने लोग उन्हें मार डालेंगे। उन्हें यह भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे’
ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा भी किया कि ईरान के नेतृत्व ने अनौपचारिक रूप से सुझाव दिया है कि वह देश के अगले सुप्रीम लीडर बनें, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।
ट्रंप का कहना था कि उन्होंने मुझसे कहा – ‘हम आपको अगला सर्वोच्च नेता बनाना चाहेंगे। मैंने कहा – ‘नहीं, शुक्रिया, मुझे नहीं चाहिए।’
हालांकि, ट्रंप के बयानों के बावजूद, ईरान ने लगभग एक महीने लंबे युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी बातचीत इनकार किया है।ये टिप्पणियां ईरान के नेतृत्व में अनिश्चितता के बीच आई हैं, जब पिछले महीने अली खामेनेई की हत्या कर दी गई। उनके बेटे, मुजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता बना दिया गया, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं, और रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वे हमलों में घायल हो गए थे।
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाइयों को ‘सैन्य तबाही’ बताया और फिर से जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बैकचैनल बातचीत आगे बढ़ रही है और जोर दिया कि ईरान युद्धविराम के लिए उत्सुक है लेकिन आंतरिक परिणामों के डर से पीछे हट रहा है।










