छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, घंटो तक मंत्रालय के भीतर दिया धरना

June 4, 2025 8:12 PM
Ded Protest

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बुधवार को डीएड अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती पूरी करने की मांग को लेकर मंत्रालय के भीतर घंटो तक धरना दिया। डीएड अभ्यर्थी सहायक़ शिक्षक भर्ती के रिक्त 1316 पद व शेष 984 पद सहित कुल 2300 पदों  पर लिस्ट जारी करने की मांगो को लेकर डीएड डिप्लोमा अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहें हैं। Ded Protest

डीएड अभ्यर्थियों ने सभी कैबिनेट मंत्री से मुलाक़ात, विभाग से अनुनय विनय कर रहे है। फिर भी सकारात्मक जवाब नही मिला है। यह मामला कोर्ट भी पहुंच गया हैं। याचिका कर्ता का कहना है सहायक शिक्षक के पंचम चरण के कॉउंसलिंग मे 2600 पदों पर भर्ती हुई थी अभ्यर्थियों को कॉमन मेरीट लिस्ट जिसमें डीएड के अलावा अन्य कुछ अपात्र लोग भी शामिल थे। जिनके पास डी एड और TET की सर्टिफिकेट नहीं थी। उन्हें भी केवल 1:1 में बुलाया गया था। इसमें दस्तावेज सत्यापन में पात्र 1299 अभ्यर्थी को नियुक्ति मिल पाई है और 1316 पद रिक्त रह गए। जिसमे अभी तक किसी को नियुक्ति नहीं मिली है। जिसकी वैलिडिटी अभी  1 जुलाई 2025 तक बची हुई है।

अभ्यर्थियों का कहना है जब अभी भी 1316+984 पद रिक्त है औऱ भर्ती की वैलिडिटी भी बची है। हम योग्य कैंडिडेट जो सभी TET क्वालीफाई हैं। भर्ती में मेरिट लिस्ट में भी आए हैं। विभाग रिक्त पदों पर छठवें चरण की काउंसलिंग क्यों प्रारंभ नहीं कर रही है। हम विभाग कई बार जा चुके हैं लेकिन विभाग से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती और अधिकारियों कहना कि वह अभी लिस्ट के बारे में कुछ नहीं कह सकते की आएगी या नहीं। जिससे परेशान होकर अभ्यर्थीयों ने कोर्ट की ओर रुख किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now