CUET UG की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस तरह करें डाउनलोड, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट

CUET UG

लेंस डेस्क। NTA याने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 17 जून को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET UG की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। लंबे समय से परीक्षार्थी आंसर की का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in. पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। वहीं जुलाई के पहले हफ्ते तक रिजल्ट जारी हो सकते हैं। CUET UG

जिन उम्मीदवारों कोआंसर-की में आपत्ती है वे 20 जून तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देते समय प्रति प्रश्न 200 रुपये की फीस जमा करनी होगी। जो वापस नहीं होगी। NTA ने इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है।

NTA  के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई भुगतान मोड के माध्यम से) 20.06.2025 (रात 11 बजे तक) किया जा सकता है। प्रसंस्करण शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य मोड के माध्यम से चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। उत्तर कुंजी पर प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद संशोधित उत्तर कुंजी (अंतिम) जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। परिणाम की घोषणा जून के अंत तक किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now