चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत, यूपी का था मरीज  

May 28, 2025 10:39 PM
Corona is back

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हो गई। यह राज्य में इस नई लहर के दौरान दर्ज की गई पहली मौत है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना में मजदूर के रूप में काम करता था। जानकारी के अनुसार, राजकुमार को तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद लुधियाना से चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

अस्पताल में जांच के बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को पहले से ही लीवर एब्सेस (फोड़ा) और अन्य गंभीर बीमारियां (कोमोर्बिड कंडीशन्स) थीं, जिसके कारण उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “यह पहला मामला है और हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। मरीज को लुधियाना से रेफर किया गया था और उसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। राज्य में दो अन्य मरीज भी कोविड पॉजिटिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में एक्टिव केस की संख्या 1010 तक पहुंच गई है, जिसमें से 752 नए मामले हाल ही में दर्ज किए गए हैं।

यह भी देखें : देश में कोरोना संक्रमित की संख्‍या हजार पार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now