दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक, गुटबाजी और संगठन की कमजोरी पर गरमाया माहौल, देखें वीडियो

April 4, 2025 12:58 PM

नई दिल्‍ली। दिल्ली में हुई कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक में हलचल मच गई। छत्तीसगढ़ के बस्तर और रायगढ़ जिला अध्यक्षों को अपनी बात रखने का मौका मिला। इस दौरान रायगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने गुटबाजी पर जमकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के सामने अपनी नाराजगी रखी।

बैठक में भूपेश बघेल और दीपक बैज भी मौजूद रहे और जिला अध्यक्षों की बातें सुनीं। अनिल शुक्ला ने सत्ता में होने के बावजूद संगठन की कमजोरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “नेता अपने स्वागत में तो आते हैं, लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में नजर नहीं आते।” यह बैठक कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी चुनौतियों को उजागर करती है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now