रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईटीएस अधिकारी विजय कुमार छबलानी को संविदा नियुक्ति देते हुए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 5 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, छबलानी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(2) एवं 5(2) के तहत सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध यह नियुक्ति दी गई है।उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया गया है।
शासन के आदेश के मुताबिक उनकी संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से एक वर्ष के लिए होगी।
उल्लेखनीय है कि श्री छबलानी हाल में BSNL से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने भारत संचार निगम लिमिटेड में छत्तीसगढ़ में ही बरसों अपनी सेवाएं दी हैं। वे छत्तीसगढ़ सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक रहे हैं। वे पहले भी छत्तीसगढ़ सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं।










