बद्रीनाथ के प्रमुख पड़ाव में पिघला ग्लेशियर, प्रशासन अलर्ट, वीडियो में देखें…

March 12, 2025 2:20 PM

देहरादून | हनुमान चट्टी के पास ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है, जहां बर्फ नदी की तरह नीचे बहती दिखाई दे रही है। यह बद्रीनाथ यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। जलवायु परिवर्तन के संकेतों के बीच प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


बद्रीनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 4 मई 2025 से होगी। इस दिन सुबह 6:00 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यह तारीख बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा घोषित की गई है। यात्रा आमतौर पर मई से नवंबर तक चलती है, और कपाट बंद होने की तारीख विजयदशमी के दिन तय की जाती है, जो संभवतः नवंबर 2025 में होगी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now