क्रांतिकारी सुखदेव राज की मूर्ति के रखरखाव के लिए समिति गठित

June 20, 2025 9:32 PM
Committee meeting

दुर्ग। जिले के ग्राम अंडा में लगाई गई क्रांतिकारी सुखदेव राज की मूर्ति के दिन अब बहुरने होने वाले हैं। इस मूर्ति के रखरखाव के लिए एक समिति का गठन किया गया है। क्रांतिवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति ने गुरुवार को बैठक कर इस बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

समिति के अध्यक्ष कनक तिवारी ने बताया कि ग्राम अंडा में 8 दिसंबर 1976 को सुखदेव राज की मूर्ति लगाई गई थी, जिसका अनावरण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्याम चरण शुक्ल ने किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहित आजम भगत सिंह के भाई कुलतर सिंह ने की थी।

समय बीतने के साथ ही मूर्ति के रखरखाव और स्थल संबंधित दिक्कतें पैदा हो गईं। कनक तिवारी ने बताया कि अब मूर्ति के रखरखाव के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति में गुलबीर सिंह भाटिया, रवि श्रीवास्तव, बीके वर्मा, डॉ डीएन शर्मा, लव कुश सिंगरौल, शरद कोकास, पीआर साहू और डॉ हंस शुक्ला को सदस्य बनाया गया है। यह समिति शासन और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर मूर्ति के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories