कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट सस्पेंड होने के बाद ‘कॉकरोज इज बैक’ वाला पोस्ट क्यों हो रहा वायरल?

मात्र छह दिनों में तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी Cockroach Janata Party’ (CJP) का एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुद इसकी जानकारी दी। इस अकाउंट के सस्पेंड होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘कॉकरोच इज बैक’ के नाम से दूसरा अकाउंट बनाया और घंटे भर के भीतर ही इसे 25 हजार लोगों ने फॉलो कर लिया। एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया कि कॉकरोच इज बैक।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के विवादित बयान के विरोध में बनी यह पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई थी।

क्या है पूरा मामला?

15 मई को CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी वायरल हुई थी, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच से की गई थी। हालांकि अगले दिन CJI ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्री वाले लोगों के बारे में थी, जो वकालत जैसे पेशों में घुस आए हैं।इस विवाद को देखते हुए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) के रहने वाले अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पूछा – ‘अगर सारे ‘कॉकरोच’ एक साथ आ जाएं तो क्या होगा?’ युवाओं, खासकर Gen Z की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद 16 मई को उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट शुरू किए।

ये भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया में मचाई आंधी

सोशल मीडिया पर जबरदस्त सफर

एक्स (X) अकाउंट: सस्पेंड होने से पहले पार्टी के करीब 1.99 लाख फॉलोअर्स हो चुके थे।
इंस्टाग्राम: अभी भी सक्रिय है। गुरुवार दोपहर तक 1.17 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स पहुंच गए।

अन्य पार्टियों के अकाउंट्स

भारतीय जनता पार्टी (BJP): 87 लाख फॉलोअर्स
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: 1.33 करोड़ फॉलोअर्स

CJP ने इतने कम समय में BJP को इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ दिया। कई बॉलीवुड और अन्य क्षेत्र के सेलिब्रिटीज भी इस पेज को फॉलो कर रहे हैं।

अन्य पार्टियों से तुलना

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
कांग्रेस 1.33 करोड़
भाजपा 87 लाख
आम आदमी पार्टी 19 लाख
समाजवादी पार्टी 8.7 लाख
तृणमूल कांग्रेस 5.37 लाख

अभिजीत दीपके ने पार्टी को युवाओं की आवाज बताया है। CJP के पास फिलहाल केवल इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट ही हैं। एक्स अकाउंट सस्पेंड होने के बाद पार्टी समर्थकों में नाराजगी है, जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now