राजस्थान बना देश का पहला राज्य जिसने नहीं दी कॉकरोचों को धरना देने की अनुमति

जयपुर। नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली ‘Cockroach Janata Party’को जयपुर पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी द्वारा 15 जून को शहीद स्मारक पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की अनुमति पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर रद्द कर दी है। जयपुर पुलिस उपायुक्त (साउथ) ने सुरक्षा कारणों और वर्तमान स्थिति का हवाला देते हुए पार्टी के आवेदन को खारिज कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस समय प्रदर्शन की अनुमति देना उचित नहीं होगा।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने इस फैसले को युवाओं की आवाज दबाने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा, ‘पेपर लीक माफियाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। हम केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अनुमति न देकर हमारी आवाज नहीं दबाई जा सकती।’ दिपके ने छात्रों और बेरोजगार युवाओं से 15 जून को शहीद स्मारक पहुंचने की अपील भी की है।

पार्टी ने कहा कि दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर जैसे शहरों में उसके प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं फिर राजस्थान में अनुमति न देने का क्या कारण है, यह समझ से परे है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिये अब इसमें 15 जून को होने वाले प्रदर्शन की नई रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now