रायपुर में क्लब और बार में महिलाओं को फ्री शराब देना बंद, महिलाओं के लिए चलाए जाते हैं स्पेशल ऑफर्स

June 7, 2025 2:50 PM
Club And Bar

रायपुर। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्लब और बार संचालकों की बैठक ली। इस बैठक लेने के पीछे का मुख्य उद्देश्य आए दिन हो रही अपराधिक घटनाएं हैं। क्लब और बार संचालकों के कहा गया है कि संचालक क्लब और बार को खोलने बंद करने पर विशेष ध्यान दें। इस मामले कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सामाजिक दायित्व को ध्यान में रखकर अपने संस्थानों पर फ्री एंट्री एवं फ्री ड्रिंक्स पर चिंता करनी चाहिए। नियमों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Club And Bar

दरअसल, रायपुर के क्लब और बार में महिलाओं के साथ फ्री एंट्री दी जाती है। इतना ही नहीं बल्की महिलाओं को ऑफर्स में फ्री ड्रिंक्स भी दी जाती है। बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इस प्रकार के ऑफर्स केवल महिलाओं के लिए चलाए जाते हैं। इस बात को लेकर विरोध हो रहा है। ना केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक भी। बीते दिन महादेव घाट इलाके में हुई घटना को लेकर भी खासा बवाल हुआ था। इसमें कुछ लड़के और लड़कियों नशे में धुत्त होकर मारपीट कर रहे थे। इसमें लड़कियों को गंभीर चोटें भी आई थीं। घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्लब और बार के संचालकों के साथ ली बैठक में कहा कि बार और क्लब को समय पर खोलने एवं बंद करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि कोई विशेष आयोजन हो रहा हो तो इसकी जानकारी संबंधित थाने को देनी होगी। इसके साथ ही गेट, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग और अन्य स्थानों पर हाई क्वालिटी कैमरा लगाया जाए। इसकी फुटेज एक महीने तक सेफ रखना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि कोई रूम इन्ट्री करता है तो आधार एवं पहचान पत्र तथा मोबाईल नंबर को लेना अनिवार्य है। अपने व्यवसाय के साथ – साथ सामाजिक सहभागिता पर भी ध्यान देना चाहिए। अपने संस्थानों पर फ्री एंट्री एवं फ्री ड्रिंक्स पर चिंता करना जरूरी है। संस्थानों के आयोजनों में सूखे नशे के उपयोग पर नजर रखने और पुलिस को जानकारी देनी होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories