CJP Protest Live : प्रदर्शन जारी, मेट्रो के सभी स्टेशन खुले,प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा शुरू

CJP Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। पार्टी के अंजिक्य शिंदे ने कहा कि जब तक सीईसी का इस्तीफा नहीं होता, प्रदर्शन नहीं रुकेगा। वहीं मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है।

दिल्ली में स्थिति सुधरने लगी है। मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं और एंट्री-एग्जिट गेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। राजीव चौक के रीगल बिल्डिंग के पास प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। सड़कें ज्यादातर खुली हैं और इंटरनेट सेवा भी बहाल हो गई है। कालिंदी कुंज बॉर्डर पर एक तरफ सीमेंटेड बैरिकेड हटा दिया गया है, हालांकि चेकिंग जारी है। लुटियंस जोन में डीटीसी बसों के कुछ रूट अभी भी प्रभावित हैं।

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें घर से किडनैप किया गया। उन्होंने कहा कि सिविल ड्रेस में लोग उनके घर में घुसे जबकि वे माता-पिता के साथ सो रहे थे। राठी ने इसे हिरासत नहीं, बल्कि किडनैपिंग बताया और पासपोर्ट को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से इनकार किया। पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े मामलों में अब तक 22 FIR दर्ज की हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now