राजधानी में दो युवकों पर चाकू से हमला, बाद में हमलावरों के घर वालों ने तलवार लहराई, मंदिर के सामने खड़े युवकों पर पथराव

Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर में रमजान के दौरान इफ्तार के लिए खाने का सामान लेने जा रहे दो युवकों पर सोमवार को चाकू से हमला हुआ है। हमला करने वाले रक्सेल गैंग से जुड़े हैं, जो हिस्ट्रीशीटर हैं।

घटना के बाद जब घायल युवकों को अस्पताल मेडिकल कराने के लिए ले जाया जा रहा था, तो एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट के पास मरही माता मंदिर के पास फिर से हमलावर और पीड़ित पक्ष के परिचितों के बीच विवाद शुरू हो गया।

मंदिर के सामने हमलावरों के घर वालों ने तलवार लहराई। दूसरे पक्ष ने मंदिर के सामने खड़े युवकों पर पथराव किया। इससे इलाके में तनाव हो गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और देर रात मंदिर, मौदहापारा थाने के सामने फोर्स तैनात रही।

मौदहापारा की यह घटना है, जिस पर मौदहापारा थाने में हत्या के प्रयास सहित घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करने से संबंधित धाराओं पर एफआईआर की गई। वहीं, मंदिर के सामने तलवार लहराने और पथराव करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई की गई।

मंदिर के सामने हुए विवाद के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौदहापारा थाने पहुंचे और मंदिर के सामने पथराव करने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग की।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सोमवार शाम मौदहापारा इलाके में ‘रक्सेल गैंग’ से जुड़े करीब 5 बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। उनकी शिकायत पर 5 आरोपियों रवि रक्सेल, अभय रक्सेल, हर्ष कोसले, जय रक्सेल और लोकेश रक्सेल के खिलाफ एफआईआर की गई है। चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसीपी दीपक मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद मरही माता मंदिर के सामने कुछ व्यक्तियों ने पथराव किया। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने तलवार लहराया। इस संबंध में दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग से एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now