छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्री-बजट सत्र ‘संवाद’

February 24, 2026 1:09 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (Chamber of Commerce and industries) की महिला चेम्बर पदाधिकारियों एवं महिला पत्रकारों के मध्य प्री-बजट सत्र ‘संवाद’ का आयोजन सोमवार को व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता ने की। इस अवसर पर बजट 2026-27 को ध्यान में रखते हुए महिला उद्यमियों के हितों से संबंधित विभिन्न ठोस एवं व्यवहारिक सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महिला उद्यमिता नीति के तहत व्यापारिक परियोजनाओं की ऋण सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए और सेवा क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपए तक किए जाने की मांग की।

महिला उद्यमियों को 7–8 वर्षों तक अदा किए गए ब्याज का 65–75% अथवा 7–8% (जो भी कम हो) विशेष ब्याज अनुदान प्रदान करने का प्रस्ताव।

महतारी शक्ति ऋण योजना के अंतर्गत बिना गारंटी ऋण सीमा 25,000 रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए करने की मांग की।

नए महिला-संचालित उद्योगों के लिए बिजली शुल्क में 10–12 वर्षों तक छूट सुनिश्चित करने की मांग रखी।

महिला व्यापारियों को 15 वर्षों तक नेट SGST प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने का प्रस्ताव दिया गया।

रायपुर, भिलाई और बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरों में केवल महिला उद्यमियों के लिए विशेष औद्योगिक पार्क या क्लस्टर स्थापित करने की मांग की गई

बजट 2026 में प्रस्तावित SHE & Marts को ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी प्रमुख व्यापारिक स्थानों पर शुरू करने का सुझाव दिया गया।

सरकारी टेंडर एवं खरीद प्रक्रिया में महिला-संचालित MSMEs के लिए न्यूनतम 5–10% अनिवार्य कोटा निर्धारित करने की मांग भी रखी है।

ONDC प्लेटफॉर्म पर महिला व्यापारियों की ऑनबोर्डिंग, कैटलॉग निर्माण और लॉजिस्टिक्स के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रस्ताव, ISO/AGMARK जैसे गुणवत्ता प्रमाणन पर अधिकतम ₹15 लाख तक 80% सब्सिडी की मांग की गई।

नाइट शिफ्ट में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा हेतु CCTV, सुरक्षा गार्ड एवं परिवहन व्यवस्था के लिए विशेष ‘नाइट शिफ्ट सुरक्षा फंड’ की स्थापना का सुझाव दिया गया है।

कार्यक्रम में महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, महिला चेम्बर प्रभारी श्री तिलोकचंद बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष मंजुषा पटले, मधुबाला सिंह, वरिष्ठ सलाहकार आभा मिश्रा, विकासीय सलाहकार रितु जैन, मंजुषा परियल, सोशल एडवाइजर सुमन मुथा, फाइनेंशियल एडवाइजर सोमा घोष, हेमल बेन शाह, रायपुर प्रभारी स्वप्निल मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुनीता पाठक, युवा प्रभारी सुनिधि पांडेय, लीगल इंचार्ज सविता गुप्ता, सांस्कृतिक प्रभारी ऐश्वर्या तिवारी, प्रीति उपाध्याय, प्रबंधक स्वाति सोनी, मनीषा सिंह, उपाध्यक्ष देवयानी पांडे, पल्लवी चिमनानी, सुनीला अग्रवाल, कांता धीमान, रिचा ठाकुर, रश्मि वाधवा, डिंपल खट्टर, हारशिला शर्मा, विनीत शुक्ला, सपना द्विवेदी, प्रीति दास, गायत्री केसरवानी, मंत्री नीतू नंदवानी रावत, रीना जोतवानी, रचना जैन, नेहा खेमका, शीलम झुनझुनवाला, मंजू जैन सहित चेम्बर सलाहकार अमर गिदवानी, वाइस चेयरमेन चेतन तरवानी, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर, मित्रसेन धीमान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी बजट में महिला उद्यमियों की भागीदारी, सुरक्षा, वित्तीय सशक्तिकरण एवं बाजार विस्तार को प्राथमिकता दिलाना रहा।

महिला चेम्बर ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार बजट 2026-27 में महिला व्यापारियों के हितों को विशेष महत्व देगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण किया पेश, कवासी लखमा का भाजपा विधायकों ने गले मिलकर किया स्वागत

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now